विश्व पर्यावरण परिषद द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर "वृक्षम् समर्पयामी" वृक्षारोपण अभियान बद्रीनाथ धाम (उत्तराखंड) से शुरू

Anmol Magazine 
विश्व पर्यावरण परिषद का “विश्व वृक्षारोपण अभियान २०२३” की शुरुवात पुण्यक्षेत्र श्री बद्री विशाल बद्रीनाथ धाम से 1 मई 2023 से इस अभियान की शुरुवात विश्व पर्यावरण परिषद के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. गणेश चन्ना एवं पर्यावरण प्रेमी श्री.राजेंद्र अंकम, श्री.तुकेश भैरी, आदित्य चन्ना, रवी, अनमोल शर्मा और कुछ पर्यावरण प्रेमी इस कार्यक्रम में सहभाग लिया. 

विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के अवसर पर विश्व पर्यावरण परिषद द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। *"वृक्षम् समर्पयामी"* अभियान का नारा है, जिसमें *"प्रत्येक व्यक्ति द्वारा कम से कम एक पेड़ अपने पृथ्वी को समर्पित करे और लगाये"* पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
अनेक वर्षो से भारत देश एवं पडोसी देश के साथ मिलकर ३ साल से लगातार इस मिशन को कार्यान्वित कर रहे है  संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रा। गणेश चन्ना वैश्विक पर्यावरण पर काम करने वाले कई संगठनों, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों और कॉलेजों को एक साथ लाकर इस संकल्प को पूरा करेंगे।
पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए पेड़ लगाना आवश्यक है। सभी को इसके लिए प्रयास करना चाहिए। दुनिया कई तरह के बदलावों का सामना कर रही है जैसे बढ़ते तापमान, बढ़ता वायु प्रदूषण, घटती बारिश, विश्व स्तर पर वन, नदी प्रदूषण जैसी कई समस्याएं पैदा हो रही हैं। इसके लिए, कई देशों की सरकारें अपना सर्वश्रेष्ठ काम कर रही हैं, कई संगठन काम कर रहे हैं, और हमें पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए भी प्रयास करने की आवश्यकता है। पर्यावरण बचाओ .... प्रकृति बचाओ
विश्व पर्यावरण परिषद अपना सदस्यता अभियान भी चला रहा है आप राष्ट्रीय स्तर पर विश्व पर्यावरण परिषद के साथ सदस्य बनकर भी इस अभियान में जुड़ सकते हैं सदस्यता लेने के लिए आप ईमेल worldenvironmentcouncil@gmail.com आईडी पर अपना सुझाव और जोड़ने से संबंधित जानकारी ले सकते हैं और आप विश्व पर्यावरण परिषद के ऑफिशियल वेबसाइट www.wec.org.in पर जाकर देख सकते हैं|


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !